गढ़वा, दिसम्बर 18 -- गढ़वा। गढ़वा- नगर ऊंटारी मार्ग पर गुरुवार को जिला मुख्यालय में सदर ब्लॉक के पास नशे में धुत एक व्यक्ति अज्ञात वाहन के चपेट में आकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव निवासी मनीरा सिद्दीकी का पुत्र गफार सिद्दीकी बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घायल अवस्था में ही सदर अस्पताल से भाग गया। घटना के संबंध में बताया गया कि गफार सिद्दीकी किसी काम से गढ़वा आया हुआ था। उसी क्रम में नशे की हालत में किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.