गढ़वा, अप्रैल 3 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर बाइपास फोरलेन सड़क पर थाना क्षेत्र के जासा मोड़ पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बंशीधर मोहल्ला निवासी कृष्ण मुरारी राम की 15 वर्षीया पुत्री सौभाग्य कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उक्त संबंध में मृतका के पिता कृष्ण मुरारी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे उनकी बेटी जासा मोड़ पर फोरलेन सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन धक्का मार कर भाग निकला। तत्काल सौभाग्य को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने सौभाग्य कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.