चंदौली, फरवरी 23 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह के समीप नेशनल हाईवे पार करते समय सोमवार की शाम करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 80 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 चंधासी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह किसी कार्य से पीडीडीयू नगर तहसील गए थे। तहसील से वापस आते समय नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.