अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
हापुड़, अगस्त 20 -- कोतवाली क्षेत्र में एनएच 9 पर एटीएमएस कालेज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के रामनगर थाना क्षेत्र के खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी मदन गिरी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि4 अगस्त को उसका प्रेम गिरी अपने घर से नई दिल्ली के लिए निकला था। जैसे ही वह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अच्छेजा के पहुंचे तो वह सडक पार कर एटीएमएस कालेज के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौके पर मौत हो गई। भाई के अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण वह समय पर मुकदमा दर्ज नहीं करा सका था।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.