सिमडेगा, मार्च 5 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के खंडानिशान के समीप साईकिल से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना बुधवार की है। बताया गया कि कृष्ण सिंह साईकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...