पलामू, जनवरी 4 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी पहाड़ के समीप स्कार्पियो गाड़ी की चपेट में आने से रविवार को स्कूटी सवार सह मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला निवासी विक्रम कुमार जख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। सूचना पाते ही परिवार के लोग एमआरएमसीएच पहुंच कर अपने देख रेख में इलाज करवा रहे हैं। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.