हापुड़, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी एक युवक कुछ दिन पूर्व पेट्रोल पंप स्थित एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।गांव शेखपुर खिचरा निवासी देशराज ने बताया कि उसके चाचा का पुत्र सत्येन्द्र कुमार असलापुर पोस्ट बुटा मऊ पंचसाला का निवासी है। जो कि पिछले छह वर्षों से यहां रहकर काम कर रहा था। 11 मार्च को सुबह तकरीबन 4:30 बजे वह किसी कार्य से जा रहा था। जब क्षेत्र के स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो इसी बीच अज्ञात वाहन की चेपट में आ गया। जिससे इस हादसें में सतेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जा...