सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर चौक के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक बाइक सवार की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के लालबंदी गांव निवासी राजेंद्र बैठा के पुत्र अमित कुमार के रूप में की है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने जख्मी हालत में युवक को देर रात सदर अस्पताल भर्ती कराया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया और घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अहले सुबह तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद नगर थाने की पुलिस मौजूदगी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.