हापुड़, मार्च 28 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र निवासी दो युवक गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार दोपहर दोनों युवक किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर थाना हापुड़ देहात के सामने पहुंचे तो तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। थाना देहात प...