अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो बच्चों व दंपती घायल
हापुड़, मई 23 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितौली अंडरपास के ऊपर शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद संभल के थाना कुड़फतेगढ़ के गांव धर्मकुइया निवासी राम खिलाड़ी अपनी पत्नी चांदनी, पुत्र प्रशांत (4वर्षीय) और सुशांत (3 वर्षीय) के साथ बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद के विजय नगर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। शुक्रवार शाम जैसे ही वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र स्थित चितौली अंडरपास के ऊपर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक की चपेट में आकर बाइक सवार परिवार सड़क पर गिर पड़ा और चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.