अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी
घाटशिला, जून 12 -- बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर के समीप एनएच 49 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार छोटा पारुलिया गांव निवासी व्यक्ति धीरेंद्र मोहन साऊ (उम्र 45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र साउ अपनी बाइक से बहरागोड़ा से आडंग गांव स्थित स्कूल के लिए निकला था, तभी बाला एंड सोन्स कंपनी के पास वह इस दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एनएचएआई की 1033 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, युवक की नाजुक और गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर व उच्च स्तरीय इलाज के लिए पी आर एम मेडिकल कॉलेज बारीपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.