हापुड़, जून 9 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 पर हाफिजपुर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृतक घोषित कर दिया। जबकि पिता का उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी चालक और वाहन की तलाश कर रही है। वहीं किशोर की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्राम महमूदपुर निवासी हरेंद्र सिंह अपने 17 वर्षीय पुत्र गगन के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ से वापस अपने गांव लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सोनपुर में कार के धक्के से मजदूर की गई जान जैसे ही वह हाफिजपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्क...