रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। दढ़ियाल और मसवासी क्षेत्र में बीतों दिनों से डर का कारण बने तेंदुए की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार की सुबह उसका शव टांडा-बाजपुर मार्ग स्थित कोसी पुल के पास सड़क के बीच में पड़ा मिला। रविवार की सुबह घूमने निकले लोगों ने शव पड़ा देखा तो सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग के दरोगा कुलवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से मादा तेंदुआ की मौत यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से मादा तेंदुआ की मौत यह भी पढ़ें- झारखंड में हाथियों का आतंक! कोडरमा में शख्स को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों ने जाम कर दी सड़क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...