सहारनपुर, मार्च 15 -- नागल। शनिवार दोपहर सीडकी लाखनोर मार्ग पर सड़क पार कर रहे ढाबाकर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मडकी निवासी 45 वर्षीय संजय पुत्र यशपाल सीडकी चौराहा लाखनौर मार्ग पर ढाबे पर काम करता था। दोपहर करीब 2 बजे वह ढाबे के सामने सड़क पार करने लगा तभी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.