रामपुर, मार्च 21 -- अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घुमंतू बाबा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसा शुक्रवार की तड़के सुबह नगर के हाईवे स्थित ग्राम क्योरार बाईपास मोड पर हुआ।जहां एक अज्ञात घुमंतू बाबा को लहू लुहार अवस्था में लोगों ने पड़ा देखा और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस उसे लेकर नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई।जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया।अस्पताल के मेमो के आधार पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त का प्रयास किया।लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।मृतक अक्सर नगर में घूम कर भिक्षा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.