नवादा, मई 4 -- वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की हाजीपुर पंचायत के महादेवा गांव में शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महादेवा ग्रामीण 55 वर्षीय राजकुमार चौहान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले गए। जहां प्राथमिक चिकित्सा उपरांत विम्स पावापुरी रेफर किया गया, परंतु रास्ते में ही जख्मी की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का हाल मृतक के परिजनों ने बताया कि राजकुमार खेत से काम कर घर वापस लौट रहे थे, तभी गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। बताया गया कि जख्मी राजकुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। कहा गया कि विम्स पावापुरी ले जाने के दौरान अधेड़ ने रास्ते में ही दम तो...