कानपुर, जून 26 -- कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास शुक्रवार को औरैया कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देने के बाद गंभीर हालत में एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी सिकंदरा भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घेषित कर दिया। अस्पताल से भेजी गई सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा निवासी 70 साल के जगदीश अपने भतीजे पैंतालीस साल के राकेश पुत्र रघुनाथ व गांव के ही 70 साल के शिवनाथ बाइक से सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटखुदा गांव में अपने रिश्तेदार सोनू पुत्र अमर सिंह की तेरहवी संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर में करीब दो बजे कानपुर औरैया ...