दुमका, अप्रैल 17 -- गोपीकांदर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल युवक का लंबी ईलाज के दौरान रांची रिम्स में बृहस्पतिवार को मौत हुई। शुक्रवार को मृतक युवक 30 वर्षीय जॉन विनय हांसदा का शव गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैतृक गांव दारांग खरौनी पहुंचा। परिजन एवं गांव में मातम पसरा रहा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गई है। शनिवार को पैतृक गांव दारांग खरौनी में अंतिम संस्कार किया जाना है। मृतक जॉन विनय हांसदा गोबिंदपुर साहेबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के काटा झरना के समीप 31 मार्च 2026 को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल का दुमका में ईलाज कराकर बेहतर ईलाज हेतु रांची रिम्स में ले जाकर भर्ती कराया गया था। लम्बी ईलाज के दौरान 16 अप्रैल 2026 को अंतिम सांस लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...