लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पनगी के पास हाइवे पर शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एक महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीतापुर जिले के थाना तम्बौर क्षेत्र के गांव रोहा चांदी खेड़ा निवासी रमेश चन्द्र की 56 वर्षीय पत्नी राम देवी लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पनगी स्थित अपनी ननद के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में आई थी। रमेश ने बताया कि सुबह वह शौंच के लिए सड़क पार रही थी, अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घरवालों ने आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.