सोनभद्र, अप्रैल 10 -- डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ महिला की गिरने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। शुक्रवार की शाम दुद्धी क्षेत्र में अपने बेटी दामाद से मिलने के बाद लौटकर वापस चोपन की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती जैसे ही बाड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना में 52 वर्षीय शांति पटेल पत्नी राम सेवक पटेल की मौके पर मौत हो गई व रामसेवक पुत्र विक्रम पटेल निवासी चोपन बैरियर घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस न घायल को चोपन सीएचसी भेज दिया और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.