हापुड़, जनवरी 5 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में थाने का पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक कैंटर पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कैंटर चालक को मामूली चोट आई है और वह बाल बाल बच गया। हादसे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी। वहीं चालक का प्राथमिक उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के गभाना निवासी प्रवीन कुमार कैंटर लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह थाना हापुड़ देहात के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टैंकर पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना देहात थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक प्रवीण को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.