उरई, अप्रैल 6 -- अज्ञात वहन की टक्कर से बुजुर्ग हुआ गम्भीर रूप से घायल कोंच, संवाददाता। कोंच उरई मार्ग पर एक वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना नदीगांव के ग्राम लोहई निवासी दिनेश कुमार 60 वर्षीय पैदल कोंच की ओर आ रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसी दरम्यान होमगार्ड संघ के जिला अध्यक्ष को कोमेश द्विवेदी ड्यूटी पर जा रहे थे और जैसे ही उन्होंने घायल बुजुर्ग को दिखा तो तत्काल ही डायल 112 को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वही कोमेष द्विवेदी ने बुजुर्ग के परिवारीजनों को भी सूचना दी। वही प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.