लखीमपुरखीरी, मई 31 -- बम्हनपुर। मझगईं थाने मुर्गहा गांव निवासी मुन्नालाल चौहान के घर के पिछवाड़े से रविवार अपरान्ह करीब तीन बजे अज्ञात वजह से आग लग गई। मुन्नालाल के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी देर मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर यूपी 112 पुलिस टीम भी पहुंची। काफी देर तक दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। मुन्नालाल ने बताया कि आग में घर में रखा राशन, दैनिक उपयोग की चीजें, पांच हजार रुपए नकद तथा जेवर आदि जल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...