हमीरपुर, मई 15 -- मौदहा, संवाददाता। गुरुवार की देर रात अज्ञात लोडर की टक्कर लगने से मोपेड सवार तीन लोगों में दो की मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। हादसे से मृतकों के घर कोहराम मच गया। देर रात पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचा दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी 45 वर्षीय रामबिहारी गुरुवार की रात अपने 20 वर्षीय पुत्र समीर के साथ फत्तेपुरवा निवासी अपने दोस्त रामबहोरी को छोड़ने मोपेड से जा रहा था। तभी कपसा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात लोडर ने मोपेड में सीधी टक्कर मार दी, जिससे रामबहोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंचे चौकी इचौली प्रभारी मनोज पांडेय ने कस्बे के सीएचसी पहुंच...