कटिहार, मार्च 20 -- मनसाही, एक संवाददाता कुरेठा में एक किसान के मखाना खेत को जहरीले केमिकल डालकर नष्ट कर दिया गया। पीड़ित किसान मो मन्नान ने इस संबंध में मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए पुलिस से अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किसान के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...