मधुबनी, जून 2 -- झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक चाय-नाश्ते की दुकान में आग लगा देने का मामला सामने आया है। घटना में दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई तथा दुकानदार को लगभग 50 से 60 हजार रुपये की क्षति हुई है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार लोहना उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी गोवर्धन कामती के पुत्र मनोज कामती की चाय-नाश्ते की दुकान गांव के दुर्गा स्थान के समीप सड़क किनारे स्थित थी। दुकानदार ने भैरवस्थान थाना को दिए आवेदन में बताया है कि सोमवार की रात करीब तीन बजे अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखे सामान सहित पूरा ढांचा जलकर राख हो गया। घटना के समय आसपास कोई अन्य दुकान नहीं होने के कारण आग अधिक फैल नहीं सकी। हालांकि दुकान स्कूल परिसर के समीप स्थित थी।

स्थानीय...