अज्ञात लिंक पर न करें क्लिक, हो सकता है नुकसान
इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा। पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को अपराधों के प्रति जागरूक किया। थाना भरेह पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जाकर महिलाओं को इस संबंध में जानकारी दी। उन्हें बताया कि वह मोबाइल पर किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ अपना ओटीपी साझा ना करें, इससे धोखा हो सकता है। इसलिए पूरी सतर्कता बनाए रखें। इसके साथ ही यह भी बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए क्या तरीके अपनाने हैं। परेशानी होने पर साइबर अपराध की हेल्पलाइन 1930 पर डायल करना है। यह भी बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा में 112 नंबर डायल करना है। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति का जन जागरूकता अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले के सभी थानों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.