सुल्तानपुर, अप्रैल 15 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बहरी गांव में बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एसपी चारू निगम ने घटनास्थल का जायजा लिया। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरी गांव में झाड़ियों के बीच एक युवती का शव पड़ा ग्रामीणों ने सुबह देखा।जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जयसिंहपुर पुलिस के साथ ही एसपी चारू निगम मौके पर पहुंची। युवती के शव की शिनाख्त नही हो सकी। सीओ जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- युवती की धारदार हथियार से हत्या, दुष्कर्म की आशंका पुलिस के अनुसार युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.