गंगापार, फरवरी 6 -- मऊआइमा इलाके में एक युवती का शव नहर की पटरी पर मिला। जिसके साथ दुराचार कर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मौत पर हर एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ ग्रामसभा हटिया गोवर्धनपुर से बहरिया जाने वाले मार्ग के समीप शारदा सहायक नहर की पटरी पर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने एक 25 वर्षीय युवती का शव देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव और इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी जगह उसकी हत्या कर शव यहां लाकर फेंक...