देवघर, फरवरी 8 -- जसीडीह। रोहिणी रेलवे स्टेशन से बुधवार देर रात बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान स्वजनों ने कर ली है। जानकारी के अनुसार रोहिणी केवट टोला निवासी 32 वर्षीय रंजीत कापरी उर्फ तापा कापरी बुधवार को अचानक घर से गायब हो गया था। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। उसी दौरान जानकारी मिली कि जसीडीह रेल थाना पुलिस ने रोहिणी स्टेशन परिसर से एक युवक का शव बरामद कर अपने कब्जे में लिया है। घटना को लेकर पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वजन जब रेल थाना पहुंचे तो युवक के कपड़े और फोटो देखकर उसकी पहचान रंजीत कापरी के रूप में की। संबंधित मामले में पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.