लखीसराय, मार्च 30 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के पवैय रेल हाल्ट पर एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिला है। जमालपुर रेलवे पुलिस ने शव को बरामद कर लिया था । यात्रियों ने बताया कि शव देखने के बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। यात्रियों और ग्रामीणों के अनुसार ट्रेन से कट कर अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई थी। हालांकि देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव के पहचान में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...