चंदौली, मई 31 -- पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के गया कॉलोनी स्थित मानसरोवर तालाब की सीढ़ियों पर रविवार सुबह करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने युवक का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस को युवक की जेब से रोहनिया क्षेत्र की एक किराना दुकान का बिल मिला, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। युवक का मोबाइल भी बंद मिला। इससे सुराग नहीं लग सका। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास जारी ह...