अज्ञात युवक का शव मिलने पर मचा हड़कंप
चंदौली, सितम्बर 9 -- नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव के पास रिंग रोड किनारे मंगलवार को 36 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान पत्र अथवा ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पैदल रिंग रोड की ओर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई होगी। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। हालांकि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.