अज्ञात युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला
कानपुर, मई 18 -- सिकंदरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे से घसमऊ गांव के लिए जाने वाले खड़जे पर आम के पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही एसआई तबारक अली घटनास्थल पर पहंुचे और शव कब्जे में लिया। मौके पर पहुंची फारेसिंक टीम ने तथ्य संकलित किए। मृतक के दाहिने हाथ पर चंदन राय लिखा था, जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष थी। घटनास्थल पर बीयर की पैक्ड बोतल, गुटखा पड़े थे। मृतक ने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगायी थी। थाना पुलिस द्वारा काफी समय पहचान का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। मृतक का अज्ञात में पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.