बलिया, मई 14 -- बलिया। शहर के किसी स्थान पर गुरुवार को अज्ञात करीब 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। यातायात पुलिस के जवानों ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने तथा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...