गोरखपुर, मार्च 1 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव के पास बायसी नाले में रविवार सुबह करीब नौ बजे अज्ञात युवक का शव मिला। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और पूरी तरह सड़ चुका है। खेत देखने गईं महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की उम्र करीब 45 वर्ष लग रही है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.