भागलपुर, मार्च 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज-जमालपुर रेलखंड स्थित पोल संख्या 334/31-33 कमरगंज के समीप स्थानीय पुलिस ने क्षत-विक्षत अवस्था में एक अज्ञात किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराके सुरक्षित रखा था। शुक्रवार को शव की पहचान मृतक के पिता ने की। बताया गया कि मृतक सौरभ कुमार, (16 वर्ष), पिता मुकेश कुमार, ग्राम राघोपुर, परबत्ता, नवगछिया ट्रेन से शादी समारोह में भाग लेने बरियारपुर जा रहा था। वह ट्रेन से गिर गया। इसकी जानकारी साथ चल रही मां को भी नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...