मऊ, जनवरी 28 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटघराशंकर मोड़ के समीप शहीद मार्ग पर सोमवार को स्कूल जा रहे एक छात्र को अज्ञात युवकों ने लात-घूंसे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र का उपचार कराया और घटना स्थल पर लोगों से जानकारी ली। कटघरा शंकर निवासी पंकज सहानी पुत्र यशवंत साहनी गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जा रहा था। कटघराशंकर मोड़ के पास पहले से मौजूद कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों के शोर मचाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.