अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोर घायल
गढ़वा, जून 15 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनियां गांव निवासी रविंद्र रजवार का 14 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार राज सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सुधांशु अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर जा रहा था। उसी दौरान पलामू जिले के ऊंटारी रोड क्षेत्र में पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। उससे सुधांशु घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.