अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से युवक घायल
गढ़वा, जून 15 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के सीदे कलां गांव निवासी भीम दीक्षित मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि भीम किसी कार्य से बेलचंपा गांव गया था। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। उससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- बाजार जाने के दौरान सड़क हादसे में युवक घायल यह भी पढ़ें- अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोर घायल यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटन में एक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.