साहिबगंज, अप्रैल 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 2 के नील कोठी, तीन पहाड़ मोड़ के पास सोमवार को पुलिस ने एक तालाब से लगभग 40 वर्षीय महिला का शव बरामद किया था। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है। जिसे लेकर पुलिस, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोगों के द्वारा उक्त महिला के पहचान के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया लेकिन लगभग 30 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी अबतक पहचान नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल के मोर्चरी पर रखा गया है नियमित 72 घंटे तक शव को रखने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- अज्ञात महिला का शव तालाब से बरामद, छानबीन जारी पहचान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है क्षेत्र में नहीं हो पाती है तो आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.