बांदा, अप्रैल 10 -- बांदा। शहर कोतवाली क्षोत्र के कताई मिल के पास अज्ञात 55 वर्षीय महिला गुरुवार की शाम घायल अवस्था में पड़ी थी। उसे लोगों ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उसकी शिनाख्त करवाने के प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...