साहिबगंज, अप्रैल 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 2 के नील कोठी,तीन पहाड़ मोड़ के पास सोमवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार तालाब के आसपास के मोहल्ले में रहने वाले लोगों को तालाब की ओर से दुर्गंध आ रहा था। तभी कुछ लोगों तालाब के आसपास जाकर देखा तो एक लगभग 40 वर्ष की एक महिला का शव तालाब में तैरता हुआ दिखाई पड़ा। उक्त बातें आग की तरह चारों तरफ फैल गया और आसपास के लोग तालाब के पास जमा हो गए। जिसकी सूचना लोगों के द्वारा थाना पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एस आई महादेव उरांव,ए एस आई दीवान कुमार निराला दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर नगर पंचायत के कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। वार्ड नंबर 2 के पार्षद अनिता बसाक एवं अन्य लोगों के द्वार...