सोनभद्र, मार्च 2 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघबियानी धनौरा के जंगल में सोमवार की सुबह चरवाहों संदिग्ध परिस्थतियों में महिला का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघबियानी धनौरा के जंगल में सोमवार की सुबह सात बजे ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। दुद्धी कोतवाल के अनुसार महिला गुलाब गुलाबी रंग की साड़ी और नीले रंग का ब्लाउज साथ में हल्के गुलाबी रंग का साल पहनी है। उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में महिला का शव पड़ा हुआ मिला है, जिसे देखने से जहर का केस प्रतीत होता है, लेकिन अभी जिले से फॉरेंसिक टीम आ रही है, उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रि...