महाराजगंज, अप्रैल 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चन्द्रौली गांव में बड़ी नहर के किनारे खेत में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान से सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम भी घटनास्थल का मुआयना कर कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर पटरी से लाकर खेत में जलाने का प्रयास किया गया है। पंचनामा के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। यह भी पढ़ें- नवोदय स्कूल के पीछे पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद पहचान के लिए शव को तीन दिन मोर्चरी में रखा जाएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।ग्रामीणों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.