अज्ञात बीमारी से आदिम जनजाति महिला की मौत
गढ़वा, अप्रैल 6 -- धुरकी। टाटीदीरी पंचायत के तेनुवाही टोला निवासी भोला कोरवा की 42 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी की मौत सोमवार को अज्ञात बीमारी से हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। परिजनों के अनुसार उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसकी बीमारी का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका। परिवार ने स्थानीय स्तर पर उपचार कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुई। उसकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे टोले में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.