धनबाद, मार्च 22 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। पहाड़पुर, सिंदूरपुर, आमझर सहित विभिन्न गांवों में आधा दर्जन मवेशियों की मौत अज्ञात बीमारी से हो गयी। मवेशियों में फैली अज्ञात बीमारी को ले पशुपालक चिंतित परेशान हैं। पहाड़पुर निवासी किसान चंद्रमोहन महतो का कहना है कि शनिवार को दोपहर अचानक उसका बैल उठने-बैठने में अक्षम हो गया। किसान पशुचिकित्सक से संपर्क करने की कोशिश कर ही रहा था कि इसी बीच बैल के मुंह से खून आना शुरू हो गया। फिर देखते ही देखते बैल की मौत हो गयी। इससे पूर्व आमझर व सिंदूरपुर में दो मवेशियों की मौत अज्ञात बीमारी से हुइ। भुक्तभोगी किसान का कहना है कि गांवों में आज भी हल-बैल से खेती करने की परंपरा है। मवेशी की मौत के बाद खेती पर भी सवाल उठ खड़ा हो गया है। टीवीओ डॉ0 पीसी साव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर मामले में अग्रेत्त...