सराईकेला, फरवरी 26 -- सरायकेला, संवाददाता। ट्यूशन पढ़कर घर आ रही छात्रा को अज्ञात बाइक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। जबकि छात्रा घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला थानांतर्गत हंसाहुड़ी निवासी परितोष महापात्र की 14 वर्षीय बेटी रश्मि महापात्र 9 क्लास की छात्रा है तथा शाम 5 बजे हंसाहुड़ी के बिरसा चौक स्थित मुक्ति पोखर के लखिन्द्र सर के पास ट्यूशन पढ़ने साइकिल से गई थी शाम 6 बजे घर आ रही थी कि कोडासाई के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे रश्मि सड़क पर गिर गई तथा घायल हो गई। स्थानीय लोगो ने उसे एक निजी क्लिनिक में ले गए जहाँ उसका उपचार किया गया । बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...