अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा
रुद्रपुर, जून 27 -- पंतनगर। झा कॉलोनी निवासी पिंटू प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 23 जून की सुबह संजय कॉलोनी के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनके पिता को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान 25 जून को मौत हो गई। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच एसआई दिनेश रावत को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.