अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज
मेरठ, जुलाई 23 -- इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ सौफीपुर मार्ग स्थित देदवा गांव में एक सप्ताह घर के बाहर टहल रहा देदवा निवासी अमित कुमार अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक की मौत होने पर गुरुवार को मृतक के भाई ने तहरीर देकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी हैं। थाना इंचौली पर दी तहरीर में देदवा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 16 जुलाई की सायं उसका भाई अमित कुमार घर के सामने सडक पर टहल रहा था। इस दौरान आए तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी थी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में घायल भाई को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नही होने पर मेरठ स्थित अस्पताल रेफर कराया गया था। मेरठ अस्पताल में उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.